ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / bihar / kaimur-news / मोहनिया NH-19 पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी...

मोहनिया NH-19 पर बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में फंसा

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर देर रात सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गया। चालक घायल हुआ, क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर यातायात बहाल किया गया।

21-Dec-2025 04:14 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मोहनिया थाना से करीब 200 मीटर पश्चिम, सुपौल की ओर जा रहा सीमेंट लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा घुसा।


बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान ट्रक ने सड़क की रेलिंग तोड़ दी और दोनों लेन में फंस गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने एनएचएआई को जानकारी दी। सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान मोहनिया थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।


एनएचएआई के पेट्रोलिंग ड्राइवर अनिल कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और जाम हटाने का कार्य किया गया। वहीं, ट्रक चालक राम प्रवेश विश्वकर्मा ने बताया कि एक वाहन द्वारा अचानक कट मारने के कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में चालक को सीने में हल्की चोट आई है। ट्रक में अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट लोड था, जिसे सुपौल ले जाया जा रहा था।