ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / kaimur-news / कैमूर में आपसी विवाद में चली चाकू, 15 वर्षीय किशोर की इलाज के...

कैमूर में आपसी विवाद में चली चाकू, 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत

कैमूर जिले के मोहनियां में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गर्ल स्कूल मोड़ के पास चाकू बाजी में 15 वर्षीय सचित पासी की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

21-Oct-2025 08:45 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में गर्ल स्कूल मोड़ के पास आपसी विवाद में 15 वर्षीय किशोर को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वहां मौजूद साथियों ने घायल किशोर को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनियां ले गये। लेकिन घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। मृतक की पहचान मोहनिया के वार्ड नंबर 12 निवासी खिचड़ू पासी के 15 वर्षीय पुत्र सचित पासी के रूप में हुई है। 


प्रत्यक्षदर्शी रोशन कुमार ने बताया कि हम लोग सचित पासी के साथ स्टेशन की तरफ घूमने के लिए जा रहे थे। तभी गर्ल स्कूल मोड़ के पास सेशन स्टेशन रोड में 6 से 7 की संख्या में रहे लड़के अचानक सचित पासी के ऊपर हाथ छोड़ दिए जिसमें सचित पासी भी उन पर हाथ छोड़ने लगा। हम लोग दोनों को हटा रहे थे, इसी बीच एक अमन नाम का लड़का आया और पीछे से सचित को चाकू मार दिया और मौके से सभी लोग फरार हो गए।


उसके बाद हम उसे निजी अस्पताल लेकर गये लेकिन वहां के डॉक्टरों ने सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कही। फिर सरकारी अस्पताल में लेकर आए तो वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया एक लड़के की हत्या चाकू मार कर करने की सूचना मिली थी। मोहनिया पुलिस अस्पताल पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन और प्रत्यक्ष दर्शियों से पूछताछ किया गया। कुछ देर के लिए आक्रोशितों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा-बूझाकर शांत कराया और बीच सड़क से हटाया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 


फिलहाल शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवाया गया है। परिजनों द्वारा कुछ लोगों का नाम बताया जा रहा है ,छापामारी की जा रही है। तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। अभी परीजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।