ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Bihar Bhumi: सरकारी जमीन जल्दी खाली कराएं सभी DM, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दिया आदेश, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद बढ़ी सख्ती... Bihar Co Action: बिहार के इस CO ने किया बड़ा खेल ! म्यूटेशन के 619 आवेदन में पकड़े गए...अब शुरू हुई यह कार्रवाई पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका INSTAGRAM UPDATE: इंस्टाग्राम का बड़ा अपडेट, अब किसी भी फोटो-वीडियो में जोड़ सकेंगे अपना चेहरा, जानिए.. कैसे करेगा काम सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना: नदी किनारे युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप सुपौल में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर सहरसा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी
28-Dec-2025 03:51 PM
By First Bihar
KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव में आग तापने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुआल जलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं समेत लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार रात गांव में कुछ लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान पुआल डालने को लेकर गुड्डू राम और दूसरे पक्ष के रोहित के बीच बहस शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर रात में ही धक्का-मुक्की हुई, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। हालांकि, रविवार सुबह मामला फिर तब तूल पकड़ लिया जब एक पक्ष दूसरे के दरवाजे पर पूछताछ करने गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
पीड़ित पक्ष के गुड्डू और अजीत का आरोप है कि मना करने के बावजूद जबरन पुआल डालने और सुबह पूछताछ करने पर मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के बबलू कुमार का कहना है कि ठंड के कारण आग तापने पर उनके परिजनों को पीटा गया और सुबह दुकान पर हमला किया गया।
अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि घायल 10 से 12 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है। चार लोगों को अधिक चोटें आई हैं, हालांकि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।