पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
22-Jun-2025 03:12 PM
By First Bihar
KAIMUR: साइकिल से मजदूरी करने जा रहे एक मजदूर के ऊपरा हाई टेंशन तार गिर गया जिसके कारण सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया मौजा में श्रीराम वाटिका के पास की है। जहां इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रूपा पट्टी गांव निवासी राजबली राम के 30 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राम के रूप में हुई है। मृतक एक लड़का और एक लड़की का पिता था। इस तरह से उनकी मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि साइकिल से मजदूरी करने जा रहे एक मजदूर के ऊपर 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गिरकर उसके गले में फंस गया और सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए भभुआ-चैनपुर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। जिसके बाद परिजन शव के दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गये।
मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार ने बताया उनका छोटा भाई राजेंद्र राम मजदूरी करने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी 11000 वोल्ट का तार गिरकर उसके गर्दन में फंस गया। जिससे उसकी गर्दन अलग हो गया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस घटना को बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं और दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने की मांग की। इस घटना के विरोध में मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद इमरान अंसारी ने बताया कि एक मजदूर मजदूर साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था तभी इन पर बिजली का तार गिर गया। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद जो भी सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि देने का प्रावधान होगा परिवार को दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि समय-समय पर तार का मेंटेनेंस किया जाता है जिससे किसी तरह की घटनाएं भविष्य न घटे। इस घटना की जांच की जाएगी। यह पता किया जाएगा कि किसकी लापरवाही से ऐसी घटना हुई।