दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Nov-2025 09:12 AM
By First Bihar
Bihar News: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बारे हाई स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने धान की फसल देखकर घर लौट रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे महिला की मौत हो गई है।
मृतका की पहचान बारे गांव निवासी रमेन्द्र गुप्ता की 41 वर्षीय पत्नी लालती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लालती देवी अपने खेतों में धान की फसल देखने गई थीं और घर लौटते समय सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। भभुआ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण