लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
14-Sep-2025 04:16 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: कैमूर जिले के कर्मा गांव के पास रविवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रही एक अन्य ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मृत चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के नदुला थाना क्षेत्र के अरुनघट्टा सब्जलपुर गांव निवासी अजाजीवन मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल सह चालक का नाम सुजान मंडल बताया जा रहा है, जो उसी जिले का निवासी है।
सह चालक सुजान मंडल ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश के मधुपुर से हरी मिर्च लेकर ट्रक से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे कर्मा गांव के पास खड़े ट्रक से उनका वाहन टकरा गया। हादसे के बाद दोनों को पहले कुदरा पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक डॉ. सितेश राज ने चालक अजाजीवन मंडल को मृत घोषित कर दिया। सह चालक का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...