ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / kaimur-news / Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग के चक्कर में युवक को मारी गोली, दो...

Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग के चक्कर में युवक को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: कैमूर के रामगढ़ में प्रेम प्रसंग के कारण बदमाशों ने 23 वर्षीय राकेश यादव को गोली मारी। दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद। घायल को वाराणसी रेफर किया गया..

23-Aug-2025 08:13 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठकुरहट गांव में शुक्रवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते बदमाशों ने 23 वर्षीय राकेश यादव को गोली मार दी। गोली राकेश के हाथ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग निकले। घायल राकेश को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में चार लोगों के घटना में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि राकेश कार चालक है और बाइक से बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर हमला किया। घायल की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है और वे इलाज के लिए वाराणसी गए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।


रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण