Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
13-Jan-2026 04:04 PM
By First Bihar
KAIMUR: भभुआ थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में मछली मारने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद जानलेवा घटना में बदल गया। इस हत्या मामले के मुख्य आरोपियों में से बब्बन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीपीओ भभुआ मनोरंजन भारती ने बताया कि यह घटना 10 अक्टूबर 2025 की है। गांव में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में तीखी बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। हमलावरों ने राम मोहाल शर्मा पर लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल शर्मा को तत्काल वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में नामजद 5 आरोपियों के खिलाफ भभुआ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बब्बन यादव को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
एसडीपीओ ने कहा कि कानून का शिकंजा सख्त है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद को पुलिस के माध्यम से सुलझाने की अपील भी की।