25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
17-Jan-2025 02:50 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: बिहार के कैमूर में 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। मांगे नहीं पूरी होने पर जिले के सभी 102 एंबुलेंस कर्मी आगामी दो फरवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे। कैमूर के 102 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा शुक्रवार को कैमूर जिले के स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल को आवेदन दिया है।
102 एंबुलेंस कर्मियों का कहना था कि उनका तीन महीने का वेतन अभी तक बकाया है, जिसका भुगतान नहीं किया गया। जिस कंपनी ने एंबुलेंस का कांट्रेक्ट लिया है वह पैसा दे नहीं रही है। अपनी मांगों के समर्थन में पैदल मार्च करते हुए 102 एंबुलेंस कर्मियों ने कैमूर डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल को ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने पर 2 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है।
संघ के प्रदेश सचिव ऋषि मुनीराम और जिलाध्यक्ष गणेश कुमार पांडेय ने बताया कि 102 एंबुलेंस के कर्मचारी दिन-रात मरीजों की सेवा करने में लगे हुए हैं। उनका वेतन तीन महीने से बकाया है अभी तक इस पर कोई सुनवाई या पहल नहीं किया गया। अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो दो फरवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जब पुरानी कंपनी 102 एंबुलेंस को चलवा रही थी तो उस कंपनी से एक महीने का वेतन बकाया है और नई कंपनी ने जब से एंबुलेंस चलवाने का कांट्रेक्ट अपने जिम्मा लिया तो उसके साथ दो महीने का वेतन बकाया है और वही एंबुलेंस का मेंटेनेंस भी सही ढंग से नहीं किया जा रहा है, जिससे बहुत परेशानी हो रही है।