ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / bihar / गया जी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, डॉ. प्रेम कुमार...

गया जी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में मांगा वोट

गया जी की मोक्ष भूमि से बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो की शुरुआत की। भगवान विष्णु के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने एनडीए प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में जनता से वोट मांगा। रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा और जोरदार

04-Nov-2025 09:43 PM

By First Bihar

GAYAJEE: बिहार के गया जी के मोक्ष भूमि और मुक्तिधाम गयाजी से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज रोड शो की शुरुआत की। सलिल फल्गु तट पर स्थित भगवान विष्णु के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना करने के बाद जेपी नड्डा ने गया में रोड शो किया और एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा।


विदित हो कि पिछले सात टर्म से गया जी के विधायक रहे डॉक्टर प्रेम कुमार के पक्ष में गया जी के लोगों से वोट करने की अपील को लेकर गया जी की धरती पर पहुंचे जेपी नड्डा ने गया के प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए आजाद पार्क एवं सघन व्यवसाय क्षेत्र टिकारी रोड होते हुए बाटा मोड़ तक रोड शो किया। इस रोड शो में जगह-जगह पर जेपी नड्डा के स्वागत में पुष्प वर्षा की गई। धोल नगाड़ों के साथ एनडीए कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। 


भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए आजाद पार्क बाटा मोड़ पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न घटक दलों के लोग भी इस मौके पर साथ-साथ चल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के अलावे एनडीए के घटक दलों में हिंदुस्तानी मोर्चा , लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास सहित विभिन्न राजनीतिक घटक दल के लोग इस रोड शो में साथ चल रहे थे।