ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!

Home / bihar / दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, अधिकारी को मैनेज करने के नाम पर करते थे...

दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, अधिकारी को मैनेज करने के नाम पर करते थे पैसे की डील

20-Jan-2021 10:17 AM

JEHANABAD: जहानाबाद पुलिस ने नगर थाना के पंजाब नेशनल बैंक के पास से दो फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया है. दोनों पत्रकार को एसडीओ के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि  दोनों फर्जी पत्रकारों ने आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों को मैनेज करने का झांसा देकर रुपए की ठगी करने की कोशिश की. लेकिन जानकारी मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार युवक की पहचान घोषी के धुरियारी के रहने वाले  नितिन कुमार और मोदनगंज का रहने वाला सुरेंद्र कुमार बताया जा रहा है. 

बता दें कि 16 जनबरी को मोदनगंज प्रखंड के पीडीएस दुकानदार राजाराम पासवान के दुकान की जांच जिले के एसडीओ के आदेश पर की गई थी.जांच के आधार पर जांच रिपोर्ट को मैनेज करने के नाम पर दो फर्जी पत्रकार बनकर पीडीएस दुकानदार से अधिकारी को मैनेज करने के लिए 30 हजार रुपये की माग की थी. जिसका ऑडियो क्लिप एसडीओ को देकर शिकायत  किया गया. जब मामले की जांच की गई तो यह सही पाया गया. इसके बाद आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से शहर के पीएनबी के बैंक के पास दोनों के लिए पैसा लेने के लिए बुलाया गया जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.