ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / bihar / जहानाबाद में जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का ग्रामीणों ने किया विरोध, युवाओं...

जहानाबाद में जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का ग्रामीणों ने किया विरोध, युवाओं ने मांगा 5 साल का हिसाब

जहानाबाद विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पोखमा गांव में प्रचार के दौरान युवाओं ने पांच साल के विकास कार्यों का हिसाब मांगा और जमकर विरोध किया।

22-Oct-2025 06:21 PM

By AJIT

JEHANABAD: जहानाबाद जिले में दूसरे चरण 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसको लेकर प्रत्याशियों का लगातार प्रचार प्रसार जारी है.जहानाबाद विधानसभा से जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को बनाया गया है, जो जहानाबाद जिले से जदयू के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं. एक बार फिर से जदयू इन पर भरोसा जताते हुए जहानाबाद विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।


जदयू प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद चंदेश्वर चंद्रवंशी लगातार गांव गांव का दौरा कर रहे हैं और लोगों से अपने पक्ष में वोट देने का अपील भी कर रहे हैं। इसी क्रम में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का आज जहानाबाद बिधान सभा के रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत पोखमा गांव में जमकर विरोध हुआ। वो अपने पक्ष में वोट मांगने गए थे और प्रचार प्रसार कर रहे थे। इसी बीच में पोखमा गांव के ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।


 गांव के युवा इनसे पिछले 5 साल का हिसाब मांग रहे थे। चंद्रवंशी के सांसद कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यो का लेखा-जोखा मांगने लगे। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवा वर्ग इनका जमकर विरोध कर रहे थे। वहीं कुछ लोग युवकों को समझाने का भी काम कर रहे थे। गौरतलब है कि सांसद रहने के दौरान उनके कार्यकाल से लोगों में काफी नाराजगी थी। जिस वजह से पिछले लोकसभा चुनाव में इनको हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना यह है कि इस बार वोटरों को पूर्व सांसद चंद्रदेश्वर चंद्रवंशी अपने पक्ष में यह कैसे प्रभावित कर पाते हैं।