अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पवन सिंह-अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो वायरल, पॉडकास्ट में एक्ट्रेस के बयान के बाद मचा बवाल Success Story: गरीबी से जंग, IIT की डिग्री और 160 करोड़ का कारोबार! जानिए बिहार के इस युवा की सक्सेस स्टोरी Bihar Crime News: पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर अरेस्ट, छात्र नेता की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या; फेसबुक की एक 'पोस्ट' बनी मौत की वजह Patna News: पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर: इस दिन से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 टीमों का गठन Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
28-Feb-2026 04:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar School News: शिक्षा के मंदिर में पारदर्शिता और जवाबदेही पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जमुई के सोनो प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरधोडीह में कथित तौर पर विभागीय संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और छात्रों ने प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार को मारुति वेगनर कार में आईसीटी लैब के कंप्यूटर सिस्टम लोड करते देखा गया, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसे सरकारी संपत्ति की चोरी और नियम विरुद्ध कार्य बताया है।
स्थानीय अभिभावकों का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व स्थापित आईसीटी लैब में लगभग 20 कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए थे, जो विभागीय समयावधि समाप्त होने के बाद बंद पड़े थे। उनका कहना है कि यदि कंप्यूटर विभागीय प्रक्रिया के तहत हटाए गए हैं तो उसका स्पष्ट दस्तावेज सार्वजनिक किया जाए, अन्यथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है।
इस मामले में शिक्षा विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वरीय शिक्षिका किरण कुमारी ने बताया कि आईसीटी लैब का विधिवत प्रभार नहीं दिया गया था और पूर्व प्रभारी द्वारा ही कंप्यूटर हटाए गए। वहीं नीरज कुमार का कहना है कि जिनके माध्यम से आईसीटी लैब स्थापित की गई थी, उन्हीं को कंप्यूटर वापस किए गए हैं। विभाग की ओर से कंप्यूटर हटाने संबंधी कोई लिखित पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।