LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
17-Mar-2026 07:29 AM
By Dheeraj Kumar
Bihar News: जमुई टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी इलाके से सोमवार देर शाम राजद के नेता विनय साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक साजिश के तहत कराई गई है और उनके इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, लखीसराय जिले के कवैया थाना में दर्ज एक पुराने मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कवैया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मामले के फरार आरोपी विनय साहू जमुई के महिसौड़ी इलाके में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर लखीसराय पुलिस ने जमुई टाउन थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार होने के बाद विनय साहू ने बताया कि वह इलाज कराने के लिए जमुई आए थे और महिसौड़ी स्थित एक निजी क्लीनिक में अपना उपचार करा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद लखीसराय जिले के कवैया थाना के थाना प्रभारी रणधीर कुमार पुलिस बल के साथ जमुई टाउन थाना पहुंचे और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अपने साथ लखीसराय ले गए।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में राजद नेता विनय साहू ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कराया गया है ताकि उन्हें राजनीतिक रूप से परेशान किया जा सके।
हालांकि, इस मामले में कवैया थाना के थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने उपमुख्यमंत्री के इशारे पर गिरफ्तारी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि करीब दो से तीन वर्ष पुराने एक मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था और उसी के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है। पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गई है।