गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Mar-2026 10:46 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत लछुआड़ में बुधवार को आयोजित समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं की झड़ी लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल भी तेज कर दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 602 करोड़ रुपये की 181 योजनाओं का उद्घाटन तथा 312 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
जनसभा के अंत में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर उनका समर्थन जताया। इस संकेत को कई राजनीतिक विश्लेषक भविष्य के नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह घटनाक्रम सियासी दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य में हुए विकास कार्यों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। आज लोग देर रात तक सुरक्षित महसूस करते हैं और अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 6 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है, जिससे चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र में 50 लाख घरों में सोलर सिस्टम लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है। रोजगार के मोर्चे पर सरकार ने 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है।
मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी जोर दिया और कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लछुआड़ की इस जनसभा ने जहां विकास योजनाओं को गति दी, वहीं मुख्यमंत्री के एक इशारे ने बिहार की सियासत में नए समीकरणों की चर्चा भी तेज कर दी है। आने वाले समय में इस संकेत का क्या राजनीतिक अर्थ निकलता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।