गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी
16-Mar-2026 01:03 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar News: झारखंड के गिरिडीह से भटककर करीब 25 हाथियों का झुंड रविवार को जमुई जिले के इकेरिया और अड़सार गांव के बीच इलाके में पहुंच गया। हाथियों ने खेतों में घुसकर गेहूं की तैयार फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। हाथियों के अचानक पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीण जब जान बचाकर भागने लगे तो इस दौरान एक व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसका पैर टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ सौरव कुमार वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर रखने के लिए टीम आग का लुक्का जलाकर निगरानी कर रही है।
एसडीओ सौरव कुमार ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग के डीएफओ तेजस जायसवाल से बातचीत हुई है। उनके अनुसार हाथियों का यह झुंड झारखंड के गिरिडीह से भटककर जमुई पहुंचा है। झुंड में एक हाथी का बच्चा भी शामिल है, जो अधिक गर्मी के कारण दिन में ज्यादा दूरी तय नहीं कर पाता।
संभावना जताई जा रही है कि रात होते ही झुंड उसी रास्ते से वापस लौट जाएगा। प्रशासन ने आसपास के गांवों के लोगों से हाथियों के करीब नहीं जाने और भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर इकेरिया और अड़सार गांव में मजिस्ट्रेट के साथ अधिकारियों की तैनाती की गई है।