बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-Jun-2025 09:36 AM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News: बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, और एक महिला ने अपने ही पति और मां के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। मामला जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर गांव की है। इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में एक पक्ष से गुलफसा खातून, उनके पिता मो. यूसुफ और मो. साबिर शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से फरजाना खातून और मो. एजाज घायल हुए हैं। वहीं, घायल महिला गुलफसा खातून ने अस्पताल में दिए अपने बयान में कहा कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले सोनो प्रखंड के बाबूडीह निवासी मो. चांद से हुई थी। शुरूआती कुछ वर्षों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन हाल के महीनों में उसे पता चला कि उसके पति और उसकी मां फिरोजा खातून के बीच अवैध संबंध हैं।
गुलफसा ने बताया, मुझे जब यह पता चला तो मैं मानसिक रूप से टूट गई। जब इसका विरोध किया तो मेरे पति ने मेरी बात मानने के बजाय उल्टा मुझे ही पीटना शुरू कर दिया। मेरी मां भी उसे ही सपोर्ट करती है। वहीं, गुरुवार को इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे भी चले, जिससे पांच लोग घायल हो गए। आस-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा दो पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद के कारण मारपीट हुई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इसमें रिश्तों की मर्यादा को पार कर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय लोग भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...