ब्रेकिंग न्यूज़

शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें...

पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज

Bihar Teacher News: जमुई जिले में शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने स्कूल न जाकर झारखंड के देवघर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर हाजिरी लगाई। रैंडम जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा।

13-Mar-2026 05:18 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए हाजिरी लगाना अब उन शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है जो ड्यूटी में लापरवाही बरतते हैं। जमुई जिले के चकाई प्रखंड से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है।


उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापपुर में तैनात शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने स्कूल आने के बजाय पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर से ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रैंडम जांच में यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जानकारी के अनुसार, जनवरी, फरवरी और मार्च में कई दिनों में शिक्षक स्कूल तक नहीं पहुंचे, लेकिन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उनकी हाजिरी पूरी थी। 


उन्होंने चालाकी दिखाते हुए “ऑन ड्यूटी” और “ऑफिस वर्क” के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई ताकि किसी को शक न हो। जब विभाग ने उनकी लोकेशन ट्रैक की, तो पता चला कि हाजिरी स्कूल से नहीं बल्कि उनके देवघर स्थित घर से बनाई गई थी। 


इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) दया शंकर ने कड़ा एक्शन लिया। उन्होंने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा और इसे अनुशासनहीनता की गंभीर घटना बताया। इस खुलासे के बाद चकाई और आसपास के स्कूलों के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि अब उन्हें समझ आ गया है कि डिजिटल हाजिरी सिस्टम से बचना आसान नहीं है।