BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए
04-Jan-2026 09:12 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर 2025 की रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। साथ ही लूटी गई होंडा साइन मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर की रात 8:30 बजे धरहरा निवासी पंकज कुमार वर्णवाल (पिता– दशरथ मोदी) अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाभन टोला ठाकुरबाड़ी मोड़ के पास तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर उनकी होंडा साइन बाइक, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा ₹16,000 नकद लूट लिया।
घटना के बाद पीड़ित के बयान पर सिकंदरा थाना कांड संख्या 388/25, दिनांक 21.12.2025 को धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई एवं सिकंदरा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी टीम का गठन किया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए पुलिस टीम ने कांड का सफल उद्भेदन किया और लूटी गई होंडा साइन बाइक बरामद की। छापेमारी के दौरान इस कांड में संलिप्त राजीव कुमार (पिता– शैलेंद्र महतो, निवासी– लोहरा, थाना व जिला जमुई) तथा नीतीश कुमार (पिता– संजय यादव, निवासी– धधौर, थाना सिकंदरा, जिला जमुई) को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया।
इसी क्रम में पुलिस ने दो अन्य बाइक सवारों को भी पकड़ा, जिनमें एक कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार (पिता– भगवान महतो, निवासी– प्रतापपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय) शामिल है, जो हलसी थाना क्षेत्र के कई लूट कांडों में वांछित है। वहीं कसार थाना कांड संख्या 103/25, दिनांक 06.12.2025 में चोरी की गई बाइक के साथ दीपांशु कुमार (पिता– दिलीप प्रसाद, निवासी– घोसकुरी, थाना कसार, जिला शेखपुरा) को गिरफ्तार कर संबंधित थाना को सुपुर्द किया गया।
पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विकास कुमार (प्रभारी जिला आसूचना इकाई, जमुई सह थानाध्यक्ष मलयपुर), थानाध्यक्ष सिकंदरा पु.अ.नि. पंकज कुमार, पु.अ.नि. आलोक कुमार, पु.अ.नि. पियुष कुमार, पीटीसी किशन कन्हैया सहित जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।