ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / jamui-news / ग्रुप लोन देने वाले बैंक कर्मी से शादीशुदा महिला को हुआ प्यार, घर...

ग्रुप लोन देने वाले बैंक कर्मी से शादीशुदा महिला को हुआ प्यार, घर से भागकर दोनों ने मंदिर में रचाई शादी

शराबी पति से परेशान महिला को लोन देने वाले बैंक कर्मी से प्यार हो गया। जिसके बाद वो पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। मंदिर में जाकर दोनों ने शादी रचा ली। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

11-Feb-2025 09:53 PM

By First Bihar

Bihar News: जमुई में शादीशुदा महिला को ग्रुप लोन देने वाले बैंक कर्मी से प्यार हो गया। दोनों घर से फरार हो गये। 8 दिन बाद मंदिर पहुंचकर दोनों ने शादी कर ली। प्रेमी ग्रुप लोन का पैसा लेने महिला के घर जाता था। इसी बीच शादीशुदा महिला के साथ प्यार हो गया। 5 महीने से दोनों लुक-छिप कर मिल रहे थे। 


जमुई के नगर परिषद क्षेत्र के त्रिपुरारी सिंह नदी घाट स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर में 4 फरवरी से फरार चल रहे एक विवाहित महिला ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे  अपने प्रेमी से मंदिर में शादी रचा ली। जिसका वीडियो भी सामने आया है। महिला की पहचान कर्माटांड़ निवासी इंद्रा कुमारी के रूप में की गई है। 


बताया जाता है कि इंद्रा की शादी 2022 में हो चुकी थी। लेकिन उसके पति शराबी था और उसके साथ मारपीट करता था जिस कारण एक फाइनेंस कर्मी जो सिकंदरा प्रखंड के जाजल का रहने वाला बताया जाता है। वह पवन यादव उसके घर लोन का रुपए लेने के लिए आता था जिससे इंद्रा को प्यार हो गया और दोनों बीते 5 माह से एक दूसरे से छिप छिपकर प्यार करने लगे थे। 


वहीं 4 फरवरी को वह अपने पहले पति को छोड़कर अपने प्रेमी पवन यादव के साथ फरार हो गई थी। जो त्रिपुरारी सिंह नदी घाट स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर दोनों एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने की कसमें खाई है। वही प्रेमी पवन यादव ने बताया कि वह एक फाइनेंस बैंक में काम करता था और इंद्रा लोन ली थी जिसकी तहसीलदारी के लिए वह हमेशा जाता था। 


वही आने जाने के क्रम में इंद्रा से उसको प्यार हो गया। फिलहाल वह 5 माह से  उससे प्यार कर रहा था जिससे भाग कर शादी रचा लिया। वही इंद्रा ने अपने पूर्व के पति और अपने परिजन बिंदु शर्मा ,अमरदीप शर्मा सहित अन्य से जान का खतरा बताया है। वही मंदिर में शादी रचाने के बाद प्रेमी जोड़ा जमुई कोर्ट पहुंचा जहां कानून के हिसाब से शादी रचाने की बात कही है। इधर टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।