होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
01-Mar-2026 09:57 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के जमुई जिले से सामने आ रही है, जहां पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। गोलीबारी की इस घटना में 3 युवक और एक नाबालिग बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव की है।
घायलों की पहचान नोमान खान, दाबर खान, अरमान खान तथा 17 वर्षीय अरबाज खान के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। दाबर खान को सीने में, नोमान खान और अरबाज खान को कंधे में गोली लगी है, जबकि अरमान खान को गोली छूते हुए निकल गई।
बताया जाता है कि जखड़ा गांव के एहसान खान और नाटो खान के बीच सितंबर 2025 में मारपीट की एक घटना हुई थी, जिसमें नाटो खान घायल हो गए थे। उसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार आपसी समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिससे चार लोग गोली लगने से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद जखड़ा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव में शांति व्यवस्था बहाल रह