ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / jamui-news / फर्स्ट बिहार की खबर का असर: जमुई में अवैध वसूली पर 4 पुलिसकर्मी...

फर्स्ट बिहार की खबर का असर: जमुई में अवैध वसूली पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की बड़ी कार्रवाई

फर्स्ट बिहार की खबर पर एक्शन! जमुई के कटौना चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित किया। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

19-Oct-2025 09:31 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का असर हुआ है। जमुई चेक पोस्ट पर अवैध वसूली किये जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद जिले के पुलिस कप्तान ने एक्शन लेते हुए ड्यूटी पर तैनात 4 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 


बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए चेक पोस्ट पर हाइवा चालक से अवैध वसूली मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने रविवार 6 बजे  बड़ी कार्रवाई कर दी। कटौना चेक पोस्ट पर तैनात एक पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) सदानंद कुमार और 4 पुलिसकर्मी विजय कुमार, सुबोध कुमार, भाग्यश्री कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


मामला शुक्रवार की देर रात जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित कटौना चेक पोस्ट की है। जहां झारखंड के गिरिडीह जिले से ट्रांसपोर्ट का सामान शेखपुरा ले जा रहे हाइवा चालक वकील यादव को पुलिस कर्मियों ने रोका था। पुलिस कर्मियों ने पहले चालक से वाहन के कागजात और लाइसेंस मांगे। सभी दस्तावेज वैध पाए जाने के बावजूद, वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने चालक पर वाहन के अंदर बाजा बजाने और आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।


 उन्हें 15,000 रुपये का जुर्माना लगाने की धमकी दी गई। हालांकि, बाद में पुलिस कर्मियों ने चालक से 700 रुपये की मांग की। जिसे चालक ने पॉकेट से निकालकर पुलिस कर्मी को दिया। इसी दौरान, वहां से गुजर रही 1St बिहार-झारखंड न्यूज़ की टीम ने पूरी तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया और खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। 


मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी विश्वजीत दयाल ने उक्त वीडियो की जांच के लिए सीडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम के द्वारा रिपोर्ट मिलते ही जांच में दोषी पाए जाने पर जमुई एसपी ने चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी को कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया। जमुई एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।