बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-May-2025 09:08 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में बुधवार को कचहरी चौक पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी ने की, जिसमें स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया।
विधायक श्रेयसी सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार दौरे के दौरान पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का वादा किया था। आज भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से उस वादे को निभाकर दिखा दिया है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सेना ने पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है, जो न केवल साहसिक बल्कि निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा, "जिस प्रकार से आतंकियों ने महिलाओं के सिंदूर को निशाना बनाया था, उसका जवाब भी उसी प्रतीक के जरिए देकर सेना ने उन्हें करारा संदेश दिया है।"
श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता और हर नागरिक की भावनाओं से जुड़ा हुआ मिशन है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि इस ऑपरेशन का नेतृत्व दो बहादुर बहनों सुफिया और जोवीका ने किया, जो महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण हैं।
समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनेलाल पासवान, बृजनंदन सिंह, कंचन देवी, अजय पासवान, सतीश कुमार गुप्ता, अंकित केसरी, शंकर साहू और प्रेमरंजन सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पटाखे जलाकर और 'भारत माता की जय' के जयघोष के साथ हुआ।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...