चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
08-Jan-2026 10:00 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई और मुंगेर जिले के सीमावर्ती पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्रों में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एके-47 राइफल के 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
यह अभियान श्री संदीप सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुजफ्फरपुर रेंज के सीआरपीएफ के पर्यवेक्षण एवं श्री विनोद कुमार मोहरिल, कमांडेंट, 215 बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में गुप्त आसूचना के आधार पर 08 जनवरी 2026 को चलाया गया।
विशेष अभियान में ए एवं बी कंपनी, 215 बटालियन सीआरपीएफ (एफओबी चोरमारा एवं पैसरा) की टीमों ने भाग लिया। गुप्त सूचना के आधार पर बी कंपनी, 215 बटालियन सीआरपीएफ, पैसरा की टीम ने सुआसीन पहाड़ के समीप नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों के जखीरे से एके-47 के 49 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए।
बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, ताकि किसी अन्य नक्सली गतिविधि, हथियार या संदिग्ध सामग्री का पता लगाया जा सके। हालांकि, इस दौरान किसी नक्सली की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
सीआरपीएफ की 215 बटालियन द्वारा जमुई और मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों की गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में अभियान और तेज किए जाएंगे।