बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
13-Feb-2025 07:31 PM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar News: जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के पंचेश्वरी गांव से मां को मजदूरी करने बनारस जाने की बात कह एक युवक ने अपने प्रेमिका के साथ भाग कर झारखंड के रांची में शादी रचा ली और गुरुवार को शादी करने का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजकर इस बात की जानकारी दी। बताया जाता है कि बरहट प्रखंड क्षेत्र के पंचेश्वरी गांव निवासी गुड्डू कुमार बनारस में मजदूरी करता है। जो सरस्वती पूजा के दौरान वह अपने घर आया था।
बताया जाता है कि गुड्डू का पास के ही रहने वाली संजना कुमारी से महीनों से प्रेम -प्रसंग चल रहा था। जो 8 फरवरी को दोनों अपने घर से भाग कर रांची पहुंच गया। जहां हिंदू रीति- रिवाज के साथ एक मंदिर में शादी रचा लिया। वही शादी का वीडियो गुरुवार को अपने परिजनों को भेज कर पूरे मामले की जानकारी दी। हालांकि इसको लेकर युवक की मां रिंकू देवी ने बरहट थाने में आवेदन देकर बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। शादी का वीडियो सामने आने पर जांच में पुलिस जुट गई है।
वही शादी का वीडियो सामने आने के बाद बरहट थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि बीते एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन से अधिक प्रेमी जोड़े ने भाग कर शादी रचाई है। जिसमें ज्यादातर शादी के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है। मामले की जानकारी के बाद बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक के मां के द्वारा सूचना दी गई थी जिस पर जांच की जा रही है।


