Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
26-Nov-2020 09:37 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में कोरोना का संक्रमण कई जिलों में अब तेजी से फैलने लगा है. सरकार की ओर से गुरूवार को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई. लोगों में कोरोना का खौफ भी अब फिर से बढ़ने लगा है. ताजा मामला जमुई जिले का है, जहां एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद उसके परिजन शव छोड़कर भाग निकले.
मामला जमुई जिले का है. जहां कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद उसके परिजन शव छोड़कर फरार हो गए. अस्पताल प्रशासन ने डीपीएम जमुई से परिजनों का फोन नंबर लिया और बात कर अस्पताल बुलाया. बताया जा रहा है कि जमुई जिला के रहने वाले 70 साल के एक बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित होने पर 25 नवंबर की आधी रात 12 बजे मायागंज अस्पताल की आईसीयू में डॉ. अभिलेष कुमार की यूनिट में भर्ती कराया गया था.
मरीज कोरोना से संक्रमित था. सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ पल्स रेट हाई था. आखिरकार उसकी मौत हो गई. मौत के बाद लाश को कोविड पालीपैक में सील करने के बाद हेल्थ मैनेजर ने परिजनों की तलाश शुरू की. लेकिन परिजन नहीं मिले. दरअसल वो अस्पताल से भाग निकले. हालांकि बाद में जब अधिकारियों ने उन्हें बुलाया तो वे आये और शव को अपने साथ लेकर गए.