ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / jahanabad-news / बांस से मटका फोड़ने को लेकर जहानाबाद में बवाल, गुस्साए लोगों ने कर...

बांस से मटका फोड़ने को लेकर जहानाबाद में बवाल, गुस्साए लोगों ने कर दिया पथराव, पुलिस कर्मी घायल

होली के बसियौरा पर आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम में हो रही देरी को लेकर किसी ने बांस से मटका फोड़ डाला जिसके बाद बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।

16-Mar-2025 08:37 PM

By AJIT

JEHANABAD: होली के बाद बसियौरा के मौके पर मटका फोड़ने की परंपरा रही है। जहानाबाद में बसियौरा के दिन मटका फोड़ने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इस दौरान जहानाबाद के अरवल मोड़ के पास अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में लग गयी। लेकिन आक्रोसित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया जिसमें पुलिस कर्मी घायल हो गये।


 बताया जाता है कि नया टोला और आस-पास के मोहल्ले के लोगों द्वारा हर साल बसियौरा के मौके पर मटका फोड़ने का कार्यक्रम करते हैं। इस बार भी मटका फोड़ा जा रहा था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंचे थे। मटका फोड़ने का कार्यक्रम में काफी विलंब हो रहा था और पुलिस चाह रही थी कि यह कार्यक्रम जल्द खत्म हो। ज्यादा भीड़ होने के चलते किसी ने डंडे से मटका फोड़ दिया। 


इसी बात को लेकर युवक आक्रोशित हो गये और पुलिस पर ही आरोप लगाने लगे कि पुलिस ने ही बांस से मटका फोड़ दिया है। इस बात को लेकर नया टोला और आस-पास के युवक काफी आक्रोशित हो गये और आपस में ही भिड़ गये। इस दौरान दो पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिसका जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।


इस घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर जिले के बरिए पुलिस पदाधिकारी भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ कैंप कर गए हैं और स्थिति को फिलहाल नियंत्रित किया जा रहा है। इस मामले में जहानाबाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मटका फोड़ने में ही दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और उसके बाद एक दूसरे पर रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया है और इस मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।