Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
16-Jun-2025 03:19 PM
By AJIT
JEHANABAD: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से सटे जहानाबाद जिले का है जहां बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने सारा पैसा हथियार के बल पर लूट लिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित घोसी बाजार का है जहां पंजाब नेशनल बैंक से 2 लाख 80 हजार रुपए निकासी के बाद महिला अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने सारा कैश लूट लिया। वही भागने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ लिया वहीं दूसरा बदमाश वहां से भागने में सफल हो गया। पकड़े गये लूटेरे की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।
घायलावस्था में उसे घोसी थाने के हवाले किया गया। जिसके बाद घोसी थाने की पुलिस ने घायल लुटेरे को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि सुजातपुर गांव की एक महिला पंजाब नेशनल बैंक से 2 लाख 80 हजार रुपए निकाल कर पैसा को एक थैले में रखकर अपने घर जा रही थी। दोनों लुटेरे बैंक से ही रेकी कर रहे थे।
जैसे ही बैंक के बाहर महिला निकली, दोनों ने पैसों से भरा थैला छीन लिया। भागने के दौरान मोटरसाइकिल दूसरी गाड़ी से टकरा गयी और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें एक लुटेरा गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं दूसरा लुटेरा भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। एक लुटेरा भीड़ के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल जहानाबाद सदर अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद पूछताछ कर उसके साथी के बारे में जानकारी ली जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।