Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
08-Oct-2025 07:08 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में इन दिनों रोज राजद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं और विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग कर रहे हैं। वही कई लोग अपने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। मंगलवार को राबड़ी देवी के आवास पर मसौढ़ी की विधायक रेखा पासवान के खिलाफ राजद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं ने ‘रेखा हटाओ–मसौढ़ी बचाओ’ के नारे लगाए थे और लालू यादव की गाड़ी रोकने की कोशिश की थी। कार्यकर्ताओं की मांग की थी रेखा पासवान को टिकट नहीं दिया जाए इनके जगह पर नये लोगों को मौका दिया जाए। नहीं तो हम रेखा पासवान को हराने का काम करेंगे। वही बुधवार को भी राजद कार्यकर्ताओं ने राबड़ी आवास के बाहर हंगामा मचाया।
इस बार जहानाबाद से लोग राबड़ी आवास पहुंचे थे। जहानाबाद विधायक सुदय यादव का टिकट काटने को लेकर राबड़ी आवास के बाहर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और विरोध प्रदर्शन किया। "सुदय हटाओं जहानाबाद बचाओं" का पोस्टर लेकर जहानाबाद से आए राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। जहानाबाद से आए लोगों का कहना था कि जहानाबाद से सुदय यादव को हटाना है क्यों कि वो एक भी काम नहीं करता है। सिर्फ अपने चमचों लोगों को पालते हैं। हमलोग काम चाहते हैं और नया चेहरा जहानाबाद में चाहते हैं। तेजस्वी यादव के समक्ष अपनी बातों को रखने आए हैं।
बता दें कि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लोग राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मिलने के लिए लोग बिहार के कई जिलों से पहुंचे है। जो लोग अपने क्षेत्र के राजद विधायक के काम से नाराज है वो राबड़ी आवास पहुंचकर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कह रहे हैं कि जिसने क्षेत्र का विकास किया है उसे टिकट दिया जाए कोई परेशानी नहीं है लेकिन जिसने कोई काम ही नहीं किया है उसको टिकट से बदखल कर देना चाहिए। जहानाबाद के लोगों का कहना था कि सुदय यादव ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। इन्हें दोबारा टिकट नहीं देना चाहिए। यदि इन्हे टिकट दिया गया तो हमलोग सुदय यादव को हराने का काम करेंगे और राजद को वोट नहीं देंगे। लोगों का कहना था कि जहानाबाद से नये चेहरे को टिकट दें तो हम वोट देंगे नहीं तो सुदय यादव को हम जीतने नहीं देंगे।
उधर जहानाबाद में भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक सुदय यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। टिकट बंटवारे से ठीक पहले राजद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जहानाबाद की सड़कों पर उतरे और विधायक सुदय यादव के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब किसी भी कीमत पर सुदय यादव को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि इस बार किसी स्थानीय और सक्रिय कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए। सुदय यादव के काम से नाराज राजद कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि "तेजस्वी से बैर नहीं, सुदय तेरी खैर नहीं"
REPORT-PRINCE-PATNA
मसौढ़ी राजद विधायक रेखा पासवान का विरोध: इस खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें