Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
20-Jan-2026 08:37 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के बगवार गांव में बच्चों के आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो समुदायों के बीच झड़प शुरू हो गई, जो बाद में गोलीबारी तक पहुंच गई। इस घटना में एक समुदाय के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बगवार और नज़रू बीघा गांव के बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ता चला गया। बच्चों का यह विवाद जल्द ही बड़ों के बीच पहुंच गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों गांवों के लोगों के बीच कहासुनी, मारपीट और मामला गोलीबारी तक पहुँच गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के गांव में पहुंच कर गोलीबारी कर दी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। जिसमे मोहम्मद ओवेश, एवं मोहम्मद अनस को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही टेहटा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है, जिससे गोलीबारी की पुष्टि होती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।
थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल दोषियों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बगवार और नज़रू बीघा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।