ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Bihar News: बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में लगी भीषण आग, आधा दर्जन छात्र झुलसे

Bihar News: जहानाबाद के हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से लगी आग. इस घटना में छह छात्र झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

19-Jan-2026 07:12 PM

By Ajit Kumar

Bihar News: जहानाबाद के हुलासगंज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के हुलासगंज स्थित छात्रावास में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही छात्रावास परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों के बीच भय का माहौल उत्पन्न हो गया। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग छात्रावास के एक हिस्से में लगी, जिसे बुझाने के लिए छात्रों एवं कॉलेज कर्मियों द्वारा तत्काल प्रयास शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन गैस सिलेंडर का उपयोग किया गया, लेकिन धुएं और गैस के प्रभाव से कई छात्रों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि तब तक छात्रावास में रह रहे दो से तीन छात्रों के लैपटॉप सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। 


आग बुझाने के दौरान अग्निशमन गैस के प्रभाव से छह छात्र बेहोश हो गए, जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुलासगंज में भर्ती कराया गया। बेहोश हुए छात्रों की पहचान हो गई है। जिसमे गुड्डू कुमार (21 वर्ष),सुमित कुमार (19 वर्ष), रौनित कुमार (22 वर्ष),सिकंदर कुमार (23 वर्ष),अभिनय कुमार (19 वर्ष),शशि कुमार (22 वर्ष), चिकित्सकों द्वारा सभी छात्रों का उपचार किया जा रहा है। 


वहीं, छात्रों की स्थिति को देखते हुए गुड्डू कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। प्रशासन द्वारा छात्रों की सुरक्षा, उपचार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को तत्परता से सुनिश्चित किया गया। 


फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद छात्रावास में विद्युत उपकरणों की जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग छात्रों द्वारा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।