Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
29-Jun-2025 07:47 PM
By AJIT
JEHANABAD: जहानाबाद मुहर्रम पर्व की तीसरी तारीख को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने जिला के काको प्रखंड अंतर्गत अलीनगर पाली स्थित ऐतिहासिक इमामबाड़ा में पहुँचकर ज़ियारत की। इस अवसर पर उन्होंने शमा रौशन कर देश और दुनिया में अमन, शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी।
राज्यपाल के साथ ज़िला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सैयद सलमान हुसैन भी उपस्थित रहे। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान की। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया में अमन-शांति और इंसाफ कायम हो सकता है। जनाबे अली अकबर जैसे अठारह वर्षीय बेटे की कुर्बानी ने यह संदेश दिया कि सत्य के लिए किसी भी हद तक जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लीडर वही जो सिर देने की ताकत रखे..
उन्होंने यह भी कहा कि कर्बला की जंग सिर्फ एक भूगोल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह न्याय और मानवता के पक्ष में एक वैश्विक सन्देश है। इससे पूर्व राज्यपाल ने सैयद सलमान हुसैन के निवास पर पहुँचकर उनके परिवार से मुलाकात की, जहाँ सलमान हुसैन द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल के आगमन को लेकर अलीनगर पाली एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सघन रही। प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।