ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का कारनामा, शादी के नाम पर दो युवकों को लगाया लाखों का चूना; हैरान कर देगी कहानी Bihar Crime News: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का कारनामा, शादी के नाम पर दो युवकों को लगाया लाखों का चूना; हैरान कर देगी कहानी यात्रा में फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल? सावधान! आपकी एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए पूरी सेफ्टी गाइड Bihar News: 35 साल पुराने मामले में बिहार के भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर को मिली सजा, 300 रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया था अरेस्ट Bihar News: 35 साल पुराने मामले में बिहार के भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर को मिली सजा, 300 रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया था अरेस्ट BSEB Result 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक -इंटर परीक्षा, जानिए कब आएगा 10वीं-12वीं का परिणाम; जानें पूरी डिटेल पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और चंदन सिंह समेत 6 पर मोकामा थाने में केस दर्ज, अनंत सिंह के समर्थक ने हत्या की कोशिश का लगाया आरोप Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र Bihar BPSC TRE-1 : बिना मास्टर डिग्री के ही हाई स्कूल में बन गए कंप्यूटर टीचर, ऐसे सच आया सामने; अब DEO ने जारी किया यह आदेश

बिहार पुलिस के जिस दारोगा पर गांजा बेचने का आरोप, वह SP के साथ मैराथन में सूखा नशा के खिलाफ दौड़ लगाते दिखे; उठ रहे गंभीर सवाल

Bihar Police News: बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान जहानाबाद में सूखा नशा विरोधी मैराथन में 1994 बैच के दारोगा संजय कुमार भी शामिल हुए, जिन पर पहले 250 किलो गांजा बेचने का केस दर्ज था और विभागीय कार्रवाई अभी भी जारी है।

Bihar Police News

25-Feb-2026 12:37 PM

By Ajit Kumar

Bihar Police News: बिहार के जिस दारोगा के ऊपर गांजा बेचने का आरोप है वह सूखा नशा के खिलाफ मैराथन में एसपी के साथ दौड़ लगाते दिखे। यह थोड़ा अटपटा जरूर है लेकिन सौ फीसद सच है। गांजा बेचने के आरोपी को सूखा नशा के खिलाफ मैराथन में देखकर जिले के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। मामला जहानाबाद जिले से जुड़ा है।


दरअसल, बिहार पुलिस सप्ताह (22 फरवरी से 27 फरवरी) के आयोजन के तहत जहानाबाद जिले में सूखा नशा के खिलाफ 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित की गई। यह दौड़ एसपी अपराजित लोहान के नेतृत्व में शहर में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।


लेकिन इस दौड़ में शामिल होने वाले 1994 बैच के दारोगा संजय कुमार की पृष्ठभूमि ने विवाद खड़ा कर दिया। संजय कुमार पर पूर्व में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना अध्यक्ष रहते हुए 250 किलो गांजा बेचने का केस दर्ज था। इस मामले में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। हालांकि, उन्होंने पटना उच्च न्यायालय से बेल ले ली और विभागीय कार्रवाई अभी भी जारी है।


वर्तमान में संजय कुमार जहानाबाद जिले के एसपी कार्यालय में हिंदी शाखा के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। इस स्थिति में सवाल उठ रहे हैं कि जिस अधिकारी पर भारी गांजा केस चल रहा हो, वह सूखा नशा के खिलाफ अभियान में एसपी के साथ कैसे शामिल हो सकता है।


सूत्रों के अनुसार, जहानाबाद के वर्तमान एसपी अपराजित लोहान को संजय कुमार की पृष्ठभूमि की जानकारी होने के बावजूद न तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है और न ही उन्हें लाइन क्लोज किया गया है। विवादित दारोगा अभी भी एसपी कार्यालय में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं, जिससे विभाग की विश्वसनीयता और नशा विरोधी अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।