Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब
21-Aug-2025 09:07 AM
By First Bihar
Bihar Politics: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन ने जनता के बीच पहुंच बनाने के लिए वोट अधिकार यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के माध्यम से गठबंधन जनता को उनके मतदाता अधिकार, लोकतांत्रिक जागरूकता और विकल्प की राजनीति के लिए प्रेरित कर रहा है। साथ ही, इस यात्रा के दौरान गठबंधन की ओर से "घर-घर अधिकार का पर्चा" भी बांटा जा रहा है, जिसमें उनके वादों की पूरी रूपरेखा दी गई है।
गुरुवार को यात्रा का पांचवां दिन है, जिसकी शुरुआत शेखपुरा से हुई। रात्रि विश्राम मुंगेर में निर्धारित है। सुबह की यात्रा में तेजस्वी यादव और अन्य प्रमुख विपक्षी नेता शामिल रहे। इससे पहले बुधवार को यात्रा को विश्राम दिवस घोषित किया गया था।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जो फिलहाल दिल्ली में उपराष्ट्रपति चुनाव से संबंधित गतिविधियों में व्यस्त थे, वे आज यानि गुरुवार शाम से यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, 28 अगस्त को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव का इस यात्रा में शामिल होना वोट चोरी के खिलाफ हमारे जन आंदोलन को और मज़बूती देगा।”
इस यात्रा के माध्यम से बांटे जा रहे "अधिकार पर्चे" में गठबंधन के बड़े नेताओं की तस्वीरें और उनके वादे शामिल किए गए हैं। इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी, और भाकपा महासचिव डी. राजा जैसे नेताओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
पर्चे में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सामाजिक न्याय को मुख्य मुद्दा बनाया गया है। गठबंधन ने संकेत दिए हैं कि इन्हीं विषयों को आधार बनाकर वे अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेंगे। इसका उद्देश्य आम जनता, खासकर युवाओं और वंचित तबकों को राजनीतिक रूप से जागरूक करना और उन्हें सत्ता परिवर्तन के लिए प्रेरित करना है।