Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
19-Mar-2021 04:37 PM
By SAURABH KUMAR
SHEOHAR: शिवहर सेंट्रल बैंक मेंआज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड का राइफल फीटा टूटने की वजह से जमीन पर गिर गया जिससे फायरिंग हुई। तभी बैंक से पैसा निकालने पहुंचे एक रिटायर्ड टीचर के पैर में राइफल से निकली गोली जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया। रिटायर्ड शिक्षक का नाम उमाशंकर साह बताया जा रहा है जो शिवहर प्रखंड के परदेसिया के रहने वाले हैं। फिलहाल इलाज के लिए उन्हें सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। वही पूरे मामले की जांच एसडीपीओ राकेश कुमार व नगर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने बैंक के गार्ड से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली।