समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
16-Dec-2025 10:44 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने गोपालगंज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बदमाशों ने गन्ना लदे ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी। घटना मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा मोड़ की है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही फायरिंग की आवाज़ आई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल गोपालगंज लाया गया। डॉक्टरों की टीम उसकी गंभीर हालत में इलाज कर रही है, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मांझा और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
इस गोलीकांड के बाद भोजपुरवा मोड़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग अपराध को लेकर आक्रोशित हैं और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए हैं, और पुलिस कितनी जल्दी उन्हें पकड़ पाएगी।