ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

महावीरी अखाड़ा में आस्था के नाम पर अश्लीलता, बार बालाओं के फूहड़ डांस का वीडियो वायरल

गोपालगंज के मीरगंज में महावीरी अखाड़ा के दौरान परंपरा की आड़ में बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ। वायरल वीडियो पर पुलिस जांच में जुटी, आयोजकों पर कार्रवाई की तैयारी।

21-Aug-2025 06:46 PM

By First Bihar

GOPALGANJ:गोपालगंज जिले के मीरगंज में आयोजित महावीरी अखाड़ा उत्सव में इस बार परंपरा और धार्मिक आस्था के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी गई। प्रशासन की रोक के बावजूद बार-बालाओं ने भोजपुरी के अश्लील गीतों पर जमकर ठुमके लगाये। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अखाड़ा कार्यक्रम के लिए बने स्टेज को रंग-बिरंगी लाइटों और लाउडस्पीकरों से सजाया गया है। वहीं स्टेज पर नर्तकियां लोगों के मनोरंजन के लिए अश्लील गानों पर नाचती दिख रही हैं। यह दृश्य देखकर हर कोई हैरान है कि जहां इस अखाड़े में लाठी-डंडे का करतब दिखाने और हनुमान प्रतिमा को नगर भ्रमण कराने की परंपरा रही है, वहां कुछ लोगों ने इसे मनोरंजन और अश्लीलता का मंच बनाकर रख दिया है।


मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुधवार को अहले सुबह महावीरी अखाड़ा का जुलूस निकाला गया था। परंपरागत तौर पर इस जुलूस का मकसद धार्मिक आस्था और शौर्य प्रदर्शन रहा है, लेकिन इस बार आयोजकों ने सारी मर्यादा तोड़कर रख दी। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस और प्रशासन की टीम हरकत में आ गई।


 हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वायरल वीडियो पुलिस के पास प्राप्त हो चुका है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यदि इसमें किसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह घटना जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि धार्मिक आयोजनों में अश्लीलता का तड़का लगाकर समाज के कुछ लोग न केवल परंपरा से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचा रहे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।