Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
04-Jan-2026 06:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Bhumi: गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ अंचल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अंचलाधिकारी कुमारी रूपम शर्मा के निर्देश पर थावे बाजार और थावे जंगल क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर कुल 236 लोगों को प्रथम नोटिस जारी किया गया है।
अंचलाधिकारी ने बताया कि थावे बाजार स्थित सरकारी भूमि खाता संख्या 128 एवं खेसरा संख्या 322 की कुल 4 एकड़ 26 डिसमिल जमीन पर 114 लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सभी संबंधित अतिक्रमणकारियों को प्रथम नोटिस भेजा गया है।
वहीं, थावे जंगल क्षेत्र में खाता संख्या 3, खेसरा संख्या 31 की कुल 31.20 डिसमिल भूमि यूको पार्क के लिए वन विभाग को आवंटित है। इसके अतिरिक्त जंगल के आसपास स्थित 4.01 एकड़ सरकारी भूमि पर 122 लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भी सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
अंचलाधिकारी कुमारी रूपम शर्मा ने स्पष्ट किया कि सभी अतिक्रमित भूमि की विधिवत नापी कराई जा चुकी है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द ही कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।