ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / bihar / gopalganj-news / Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद JDU विधायक ने दिखाया...

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद JDU विधायक ने दिखाया बड़ा दिल, करने जा रहे यह काम

गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद जदयू विधायक पप्पू पांडेय अपने परिवार के साथ मां भवानी को सोने का मुकुट अर्पित करेंगे, श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रेरक पहल।

19-Dec-2025 07:28 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: गोपालगंज से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना के बाद आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक प्रेरणादायक पहल की गई है। जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने अपने पूरे परिवार के साथ मां थावे भवानी को सोने का मुकुट अर्पित करने का निर्णय लिया है।


दरअसल, मंदिर में हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश और दुख का माहौल है। इसी बीच इस घटना से आहत पांडेय परिवार ने श्रद्धालुओं की आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि थावे दुर्गा मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है।


जानकारी के अनुसार, पांडेय परिवार की ओर से 22 दिसंबर, सोमवार को सुबह 10 बजे थावे दुर्गा मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां थावे भवानी को नया सोने का मुकुट अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे।


विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि चोरी जैसी घटनाएं श्रद्धा को कमजोर नहीं कर सकतीं। इस पहल के माध्यम से वह श्रद्धालुओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि मां की महिमा और भक्तों का विश्वास अटूट है। उधर, थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है, वहीं पांडेय परिवार की यह पहल श्रद्धा, आस्था और विश्वास का मजबूत संदेश दे रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज