Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल
09-Feb-2026 05:14 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के बालहा गांव से दो नाबालिग छात्र विकासर और रेहान अली 6 फरवरी की सुबह कोचिंग के लिए घर से निकले, लेकिन उसके बाद से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। परिजनों की शिकायत पर बरौली थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर SDPO-2, सिधौलिया राजेश कुमार खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
लापता छात्र की बहन ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनके अनुसार, बीते 6 फरवरी को एक अज्ञात लड़के का फोन आया, जिसने लगभग 50 हजार रूपया की मांग करते हुए कहा कि रकम देने पर दोनों को छोड़ दिया जाएगा। बहन ने प्रशासन से सवाल करते हुए भाईयों की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।
पुलिस की शुरुआती जांच में नया एंगल SDPO राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान एक अहम जानकारी सामने आई है। दोनों लड़के आपस में दोस्त थे और घटना वाले दिन एक मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। रास्ते में बाइक से हल्का धक्का लग गया। जब वे बाइक लौटाने गए, तो मालिक ने सख्त लहजे में कहा कि “बाइक ठीक कराओ, नहीं तो अंजाम समझ लो।”
पुलिस आशंका जता रही है कि इसी डर से दोनों नाबालिग घर छोड़कर कहीं छिप गए हों या भाग गए हों। हालांकि, फिरौती कॉल के दावे को भी गंभीरता से खंगाला जा रहा है। परिवार व परिचितों के मोबाइल नंबर ट्रेस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे। कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग जारी SDPO ने भरोसा दिलाया है कि “गहन जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा
बालहा गांव में इस घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण है। परिजन और ग्रामीण बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सवाल यही-क्या यह अपहरण है या डर के कारण घर छोड़ने का मामला? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।