BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
30-Jan-2025 02:51 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की हत्या से हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गाँव में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरबासा गाँव निवासी सुरेश राम के 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर राम के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।
वहीं,इस मामले को लेकर मृतक के पिता सुरेश राम ने बताया कि आरोपी उनके पुत्र सिकंदर राम की एक कट्ठा जमीन पर कब्जा करना चाहता था। बुधवार की शाम आरोपी ने सिकंदर को अपने घर बुलाया और जमीन लिखने का दबाव बनाने लगा। इसी दौरान उसने सिकंदर के गले में गमछा बांधकर उसे घसीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
इसके बाद जब सिकंदर की पत्नी मालती को इस बात की सूचना मिली, तो वह उसे बचाने के लिए पहुंची। लेकिन आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। किसी तरह वह अपने पति को उसके चंगुल से छुड़ाकर घर ले गई, लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इधर, इस पुरे मामले में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक सिकंदर राम थावे में एक साइकिल की दुकान में काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इस घटना के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।