बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
03-Mar-2026 08:10 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड में घोघरी नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना के बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में गोपालगंज कार्य प्रमंडल-2 के तीन इंजीनियरों कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
नाबार्ड राज्य योजना के तहत बन रहे इस आरसीसी पुल का एल-041 से एल-039 तक का एक हिस्सा ढलाई के दौरान रविवार को गिर गया था। पुल निर्माण कंपनी बापूधाम कंस्ट्रक्शन के खिलाफ भी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। घटनास्थल पर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, नोडल पदाधिकारी और विभाग के वरीय पुल सलाहकार को भेजकर जांच की जा रही है।
विभाग ने बताया कि सभी कार्यपालक अभियंताओं को पुल निर्माण के पूर्व वरीय पुल सलाहकार से डीपीआर (डिज़ाइन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जांच करवाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन संबंधित अभियंता और संवेदक ने इसका पालन नहीं किया। इसी कारण पुल ढलाई के दौरान गिर गया।
पुल निर्माण कार्य सात मार्च 2025 को शुरू हुआ था और इसे आगामी छह मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। विभाग ने 28 फरवरी की समीक्षा बैठक में भी सभी कार्य प्रमंडलों को पुल कार्यों की डीपीआर समीक्षा कराने के निर्देश दोहराए थे। वरीय पुल सलाहकारों की जांच से कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम संभव होगी।