Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
25-Dec-2025 09:12 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ रही कपकपाती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक गोपालगंज के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश के दायरे में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं।
हालांकि प्रशासन ने उच्च कक्षाओं को लेकर आंशिक छूट दी है। आदेश के मुताबिक कक्षा 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं अब सुबह 10:00 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद संचालित नहीं होंगी। यानी इन कक्षाओं की पढ़ाई केवल निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही कराई जाएगी। वहीं राहत की बात यह है कि प्री-बोर्ड, बोर्ड परीक्षा और उनसे संबंधित विशेष कक्षाएं इस आदेश से पूरी तरह मुक्त रखी गई हैं। इन परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।
इस संबंध में प्रभारी जिलाधिकारी निशांत कुमार विवेक ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का समय पुनर्निर्धारित करें और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि गोपालगंज जिले में इन दिनों सुबह और शाम के समय घना कोहरा और अत्यधिक ठंड पड़ रही है, जिससे छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करें।