ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / gopalganj-news / घने कोहरे में भीषण सड़क हादसा: गोपालगंज में दो बस और ट्रक की...

घने कोहरे में भीषण सड़क हादसा: गोपालगंज में दो बस और ट्रक की टक्कर, एक की मौत

गोपालगंज के थावे–मीरगंज बाईपास पर घने कोहरे के कारण दो बसों और एक ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।

18-Dec-2025 02:34 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। घने कोहरे के कारण थावे–मीरगंज बाईपास पर दो बसों और एक ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस भयावह हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दो बसें और एक ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिससे यातायात को दोबारा सुचारू किया जा सके। हादसे के कारण कुछ समय के लिए थावे–मीरगंज बाईपास पर लंबा जाम भी लग गया।


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में घना कोहरा और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, धीमी गति से गाड़ी चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह के दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट