BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
02-Dec-2025 10:21 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। मीरगंज थाना क्षेत्र में आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमन कुमार ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कमरे की बारीकी से जांच कराई।
FSL टीम भी तुरंत बुलाकर घटनास्थल पर वैज्ञानिक तरीके से सैंपल कलेक्ट किए गए। इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गोपालगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे और FSL टीम के साथ पूरे मामले का निरीक्षण किया।
एसडीपीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में मोबाइल में मिले व्हाट्सएप चैट और मैसेज के आधार पर यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अभी सभी संभावित बिंदुओं पर गहराई से अनुसंधान कर रही है। मृतक की पहचान अनिल कुमार, पिता मुन्नीलाल शाह, निवासी फतवा नवादा, मोतिहारी के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद क्लियर होगा। हथवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या संदेह को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ