BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
19-Aug-2025 06:00 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है। लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैंं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। धंधेबाज शराब की तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। गोपालगंज जिले में शराब तस्करी का नया तरीका सामने आया है।
उत्पाद विभाग की टीम ने एक स्कॉर्पियो से 834 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। खास बात यह है कि शराब की तस्करी के लिए स्कॉर्पियो में तहखाना बनाया गया था। गोपालगंज जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात बड़ी कार्रवाई की। हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पुशनी पंचायत के समीप तीनमोहनी के पास छापेमारी कर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को पकड़ाा।
जब स्कॉर्पियो की तलाशी ली गयी तब उसमे बने तहखाने से 834 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस को देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि गाड़ी में विशेष तरीके से तहखाना बनाकर शराब की खेप बाहर से मंगाई जाती थी और फिर जिले के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जाती थी।
उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार झा ने बताया कि शराब तस्करों के द्वारा लगातार नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए विभाग सघन वाहन जांच अभियान चला रहा है। ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” उत्पाद विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है और अब फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोपालगंज में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का नेटवर्क लगातार सक्रिय है। विभाग की मानें तो अलग-अलग तरीके अपनाकर तस्कर शराब सप्लाई कर रहे हैं। लेकिन पुलिस और उत्पाद विभाग की लगातार निगरानी और कार्रवाई से इन पर नकेल कसने की कोशिश जारी है।