BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
02-Aug-2025 10:11 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुर्म टोला के पास शराब तस्करी की जांच में तैनात उत्पाद विभाग के एक जवान की इंसास राइफल देर रात एक बाइक सवार युवक छीनकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक और राइफल का कोई सुराग नहीं लग सका।
मिली जानकारी के अनुसार, जलालपुर रोड स्थित कुर्म टोला गांव के पास उत्पाद विभाग की टीम सहायक अवर निरीक्षक साकेत कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो आरोपितों को पकड़कर विभागीय गाड़ी में बैठाया गया, जबकि टीम के जवान राजेश्वर सिंह सड़क किनारे वाहनों की जांच कर रहे थे तभी उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक को जवान ने रुकने का संकेत दिया। युवक रुकने के बजाय तेजी से भागने लगा। जवान ने उसका पैदल पीछा किया।
पीछा करने के दौरान हुई झड़प में युवक जवान की राइफल छीनकर एनएच-27 की ओर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार और पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। शनिवार को भी अभियान जारी रहा, लेकिन अब तक युवक और राइफल का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक साकेत कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।