BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
09-Jun-2025 09:08 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सबेया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी।
गोपालगंज जिले के बहुप्रतीक्षित सबेया एयरपोर्ट को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है। इसी कड़ी में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने रविवार को सबेया एयरफील्ड का दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयर फील्ड की सरकारी भूमि की जमाबंदी जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से भूमि का विवरण दर्ज होना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक अड़चन न आए। वहीं, एयरफील्ड पर चल रहे पीलरिंग कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ को विशेष रूप से निर्देशित किया कि अतिक्रमण की गई भूमि की पहचान कर, उस पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एयर फील्ड की एक-एक इंच भूमि का सत्यापन कर, आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने पूरे एयरफील्ड की भौगोलिक व तकनीकी जानकारी हासिल की और कहा कि एक विस्तृत नक्शा तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, जिससे विकास कार्यों की योजना को तेजी और स्पष्टता मिल सके।
डीएम पवन कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि सबेया एयरफील्ड से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा जिला स्तर पर की जाएगी और संबंधित विभागीय पदाधिकारी इसकी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि इससे जिले की कनेक्टिविटी और संभावनाओं में बड़ा बदलाव आएगा। डीएम के निर्देशों के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि सबेया एयरपोर्ट का कायाकल्प जल्द ही पूरा होगा और गोपालगंज जिले को एक नई उड़ान मिलेगी।