BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
10-Nov-2025 10:07 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव में सोमवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया जाता है कि मतदान के दौरान दोनों पक्षों ने अलग-अलग राजनीतिक दल-भाजपा और राजद उम्मीदवारों को वोट दिया था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैकुण्ठपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बैकुण्ठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल के साथ एक दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) को भी तैनात किया गया है। वहीं एसडीएम अनिल कुमार और सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इलाके की विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ बयानबाज़ी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ