ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

Bihar News: मौत बनकर आई आंधी! बेटी की डोली उठने से पहले पिता की गई जान, घर आनी थी बारात

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में तेज आंधी के दौरान विशालकाय पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक शख्स की मौत हो गई. 20 अप्रैल को घर में बेटी की बारात आनी थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था.

19-Apr-2025 02:11 PM

By First Bihar

Bihar News: गोपालगंज में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। यहां शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन के पिता की दर्दनाक मौत हो गई। शादी से एक दिन पहले इस घटना ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। घर में चल रहीं शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।


दरअसल, भोरे बाजार में शनिवार सुबह आई आंधी में पेड़ गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं उसका दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।


बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी सत्यदेव बरनवाल की पुत्री अनु की बारात 20 अप्रैल दिन रविवार यानि कल को आने वाली थी। बारातियों के खाने के लिए की सब्जी खरीदने सत्यदेव बरनवाल अपने दामाद दीपक बरनवाल के साथ भोरे बाजार आए हुए थे।


दोनों ससुर-दामाद भोरे सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहे थे, तभी तेज आंधी मौत बनकर आई और एक विशालकाय पेड़ की डाली सब्जी खरीद रहे ससुर और दामाद के शरीर पर गिर गई। जिससे सत्यदेव बरनवाल की मौत हो गई, वहीं दामाद दीपक गंभीर रूप से जख्मी है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज